कालचक्र मैदान में आज से बौद्ध महोत्सव का आगाज

बोधगया: बोधगया के कालचक्र मैदान में बुधवार को शाम पांच बजे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह के दौरान बिहार गौरव गान के साथ ही थाइलैंड, श्रीलंका, म्यांमार, हरियाणा के कलाकारों व क्रेन मेमोरियल स्कूल, गया के बच्चों की रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. अंत में सुखविंदर सिंह की गायकी […]
उद्घाटन समारोह में पीएचइडी व विधि सह जिला प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पर्यटन मंत्री अनिता देवी, पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजी, थाइलैंड के एंबेसडर सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे. तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की तैयारी को अंतिम समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई व सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.
प्रवेश द्वारों पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ब्रेथ एनालाइजर के साथ होंगे व शराब के नशे में आनेवालों की जांच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. कालचक्र मैदान के सभी 13 प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगे होंगे व मैदान के अंदर भी कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










