सीएम का आगमन : सड़कें रहीं सील
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Jan 2017 9:14 AM
विज्ञापन

गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा के बाद अतिथि गृह में दाेपहर का भाेजन व समाहरणालय सभाकक्ष में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक काे लेकर शहर की कई सड़कें सील रहीं. इससे दाेपहर दाे बजे के बाद से शाम साढ़े सात बजे तक शहर की कई प्रमुख सड़काें पर आने-जानेवाले लाेगाें काे काफी परेशानी हुई. […]
विज्ञापन
गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा के बाद अतिथि गृह में दाेपहर का भाेजन व समाहरणालय सभाकक्ष में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक काे लेकर शहर की कई सड़कें सील रहीं.
इससे दाेपहर दाे बजे के बाद से शाम साढ़े सात बजे तक शहर की कई प्रमुख सड़काें पर आने-जानेवाले लाेगाें काे काफी परेशानी हुई. वाहनाें की आवाजाही पर राेक लगा दी गयी. सिटी डीएसपी आलाेक कुमार सिंह वाहन पर प्रचार करते देखे गये कि सड़काें पर वाहनाें काे तितर-बितर न लगायें. अपनी बाइक व गाड़ियां हटा लें. दाेपहर एक बजे से साढ़े तीन बजे तक एपी कॉलाेनी, मिर्जा गालिब कॉलेज से जयप्रकाश झरना, गांधी मैदान के उत्तर चर्च राेड, रायकाशीनाथ माेड़ हाेते कचहरी राेड, दिग्घी तालाब माेड़ से समाहरणालय गाेलंबर हाेते ट्रेजरी हाेते पीरमंसूर माेड़ तक की सड़कें पूरी तरह सील रहीं. रविवार काे छुट्टी का दिन हाेने के कारण मार्केटिंग करने जानेवालाें काे काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा.
थाेड़ी देर के लिए समाहरणालय कैंपस में अफरा-तफरी : जब सीएम ने बैठक के बीच हरिद्वार सिंह के घर जाने की बात कही, ताे समाहरणालय कैंपस में डीएम कार्यालय के बाहर थाेड़ी देर के लिए अधिकारियाें के बीच अफरातफरी का माहाैल हाे गया. लाेग कानाफूसी करने लगे. फिर थाेही देर में बाद परता चली कि सीएम किसी हरिद्वार सिंह के घर जाने की बात कही है. अब मुश्किल यह कि हरिद्वार सिंह का मकान है किधर, किस मुहल्ले में, रास्ता किधर से है आदि-आदि? यह पता चला कि हरिद्वार सिंह सीएम हाउस में ही काम करते हैं.
उनके घर गमी में शरीक हाेने सीएम काे जाना है. पूछा-पूछी के बाद पता चला कि उस व्यक्ति का घर मानपुर में सीताकुंड के सामने के गांव में है, तब जाकर माहाैल थाेड़ा शांत हुआ. सीएम के अचानक कार्यक्रम के बाद पुलिस की रास्ते से लेकर उस गांव तक की तैनाती की गयी. बैठक समाप्त कर सीएम उनके घर गये भी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










