नारी सशक्तीकरण की मिसाल है गुलनार की पहल : सदय

Updated at :30 Jan 2017 9:14 AM
विज्ञापन
नारी सशक्तीकरण की मिसाल है गुलनार की पहल : सदय

गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर के स्थापना दिवस समारोह में स्मारिका का विमोचन गया : नारी सशक्तिकरण की दिशा में गुलनार ने बहुत अच्छी पहल की है. इसकी पहल को समाज के सभी वर्गों ने सराहा है. उक्त बातें गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर के 22वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए वयोवृद्ध साहित्यकार […]

विज्ञापन
गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर के स्थापना दिवस समारोह में स्मारिका का विमोचन
गया : नारी सशक्तिकरण की दिशा में गुलनार ने बहुत अच्छी पहल की है. इसकी पहल को समाज के सभी वर्गों ने सराहा है. उक्त बातें गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर के 22वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए वयोवृद्ध साहित्यकार गोवर्द्धन प्रसाद सदय ने रविवार को अग्रसेन भवन में कहीं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने की दिशा में संस्था ने एक नया मुकाम हासिल किया है.
इस मौके पर सांसद हरि मांझी ने कहा कि गया में रहते हुए भी हमें अब तक पता नहीं था कि यहां महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहले से इतना अच्छा काम हो रहा है. केंद्र सरकार भी कौशल योजना के तहत महिलाओं व गरीब वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है. इस विभाग के केंद्रीय मंत्री से बात कर यहां लाने का प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि ऐसी संस्था को मदद मिलनी चाहिए. इसके लिए केंद्र सरकार हाथ खोल कर तैयार है. लोजपा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बहुत बड़ी बात है कि समाज में ऐसे लोग अब भी हैं, जो महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं. श्री सिंह नेघोषणा करते हुए कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही गुलनार का अपना भवन होगा.
जहां अन्य कई तरह के प्रशिक्षण महिलाओं को देने का काम किया जायेगा. मेहनत का फल हर किसी को मिलता है. यह साबित कर गुलनार के संचालक नीरज कुमार ने दिखा दिया है.
‘प्रभात खबर’ के संपादक कौशल किशोर त्रिवेदी ने कहा कि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो बिना संसाधन के भी बड़े काम किये जा सकते हैं. नीरज व गुलनार दोनों ही समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इस मौके पर ‘गुलनार’ नामक स्मारिका का विमोचन किया गया. कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक नीरज कुमार ने कहा कि 22 वर्षों में संस्था को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत उतार-चढ़ाव देखना पड़ा है. इसे इस मुकाम पर लाने में हमें हर वर्ग के लोगों का साथ मिला है. समारोह में भाकपा नेता मसउद मंजर, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा व डॉ नलिनी राठौर आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन