गया में सेना में भरती छह से, 11 जिलों के युवाओं को मौका, भरती के लिए अॉनलाइन आये 90 हजार आवेदन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Jan 2017 8:11 AM
विज्ञापन

गया: सेना में भरती के लिए युवाआें के पास सुनहरा अवसर है. सिकरिया माेड़-दाेमुहान राेड स्थित बीएमपी-3 कैंपस में छह फरवरी से 17 फरवरी तक बहाली की प्रक्रिया की जायेगी. यह जानकारी सेना भरती कार्यालय में बुधवार की सुबह संवाददाता सम्मेलन में सेना भरती कार्यालय, गया के डायरेक्टर मयंक पठानिया ने दी. इसमें सूबे के […]
विज्ञापन
गया: सेना में भरती के लिए युवाआें के पास सुनहरा अवसर है. सिकरिया माेड़-दाेमुहान राेड स्थित बीएमपी-3 कैंपस में छह फरवरी से 17 फरवरी तक बहाली की प्रक्रिया की जायेगी. यह जानकारी सेना भरती कार्यालय में बुधवार की सुबह संवाददाता सम्मेलन में सेना भरती कार्यालय, गया के डायरेक्टर मयंक पठानिया ने दी. इसमें सूबे के 11 जिलों के युवकों की बहाली होगी. इसके लिए विगत आठ दिसंबर से 21 जनवरी तक अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन आमंत्रित किये गये थे. 90 हजार युवकों ने अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन किये हैं. यह बहाली सिर्फ युवकों के लिए पांच ट्रेडों में होगी.
बहाली की प्रक्रिया
श्री पठानिया ने बताया कि अरवल, आैरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नालंदा, नवादा, राेहतास व शेखपुरा के युवा सिपाही जेनरल ड्यूटी, सिपाही क्लर्क, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन व सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट ट्रेड की, सात फरवरी काे जमुई व आैरंगाबाद के लिए सिपाही जेनरल ड्यूटी, सिपाही क्लर्क, सिपाही टेक्निकल व साेल्जर ट्रेड्समैन, आठ फरवरी काे आैरंगाबाद के लिए सिपाही क्लर्क, सिपाही टेक्निकल व ट्रेड्समैन ट्रेड की, नाै फरवरी काे जहानाबाद के लिए जेनरल ड्यूटी, क्लर्क, टेक्निकल व ट्रेड्समैन, 10 फरवरी काे नालंदा, 11 फरवरी काे कैमूर, 12 फरवरी काे नवादा, 13 फरवरी काे शेखपुरा व लखीसराय, 14 व 15 फरवरी काे राेहतास व 16 व 17 फरवरी काे गया के युवकों की उक्त ट्रेड्स के लिए बहाली प्रक्रिया होगी.
दलालों से बचें
डायरेक्टर ने बताया कि इस भरती में वही भाग ले सकेगा, जिसके पास सही डाॅक्यूमेंट हाेगा. फर्जी डॉक्यूमेंट लेकर आनेवाले को शामिल नहीं किया जायेगा. आवेदक का आवासीय प्रमाणपत्र एसडीआे के हस्ताक्षर से बना होना चाहिए. शहरी आवेदक नगर निकाय के वार्ड सदस्य व ग्रामीण इलाके के आवेदक अपने पंचायत के सरपंच से चरित्र प्रमाणपत्र बनवा कर साथ लायेंगे. उन्होंने आवेदकों से बहाली प्रक्रिया में दलालों से सावधान रहने को कहा. दलालों के चक्कर में न पड़ें. बहाली काे बिल्कुल पारदर्शी व स्वच्छ रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










