जेकेवाइ व सोहरा स्ट्राइकर्स ने जीते अपने-अपने मुकाबले

गया : जयकुमार पालित गया क्रिकेट लीग सीजन तीन में मंगलवार को पहला मैच श्याम इंगलिश लायंस बनाम सोहरा स्ट्राइकर्स खेला गया. टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्याम इंगलिश लायंस की टीम ने 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाये. टीम की ओर से अभिषेक ने 25 व जीशान ने 19 […]
टीम की ओर से अभिषेक ने 25 व जीशान ने 19 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी सोहरा स्ट्राइकर्स की टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर ही मैच जीत लिया. दूसरा मैच जेकेवाइ किंग्स बनाम सीएसके बाराचट्टी खेला गया. टाॅस जीत कर सीएसके बाराचट्टी ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले खेलते हुए जेकेवाइ किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 175 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी सीएसके बाराचट्टी 17.1 ओवर में महज 76 रनों पर ऑलआउट हो गयी. जेकेवाइ किंग्स ने मैच को 98 रनों से जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










