एक हजार घरों में पानी की किल्लत

Updated at :15 Jan 2017 4:55 AM
विज्ञापन
एक हजार घरों में पानी की किल्लत

समस्या. सीढ़िया घाट जलापूर्ति केंद्र नौ दिनों से ठप रमना दलित टोला, जैन मंदिर के पीछे, सीढ़िया घाट, जैन धर्मशाला व पनदरिबां आदि मुहल्लों में पानी को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी गया : सीढ़िया घाट जलापूर्ति केंद्र से नौ दिनों से वाटर सप्लाइ बंद है. इसके कारण एक हजार से अधिक घरों के लोग पीने […]

विज्ञापन

समस्या. सीढ़िया घाट जलापूर्ति केंद्र नौ दिनों से ठप

रमना दलित टोला, जैन मंदिर के पीछे, सीढ़िया घाट, जैन धर्मशाला व पनदरिबां आदि मुहल्लों में पानी को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी
गया : सीढ़िया घाट जलापूर्ति केंद्र से नौ दिनों से वाटर सप्लाइ बंद है. इसके कारण एक हजार से अधिक घरों के लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि रमना दलित टोला, जैन मंदिर के पीछे, सीढ़िया घाट, जैन धर्मशाला व पनदरिबां आदि मुहल्लों में इसी जलापूर्ति केंद्र से वाटर सप्लाइ दी जाती है. इन जगहों की प्राइवेट बोरिंग के पानी में गंध आने लगी थी. उसके बाद ही नगर निगम की ओर से बोरिंग करा कर वाटर सप्लाइ की जानी शुरू की गयी है.
लोगों ने बताया कि नौ दिनों से जलापूर्ति केंद्र के मोटर में खराबी बता कर वाटर सप्लाइ बंद कर दी गयी है. यहां के लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर मोटर ठीक कराने की मांग की. अब तक इसे ठीक करने की पहल नहीं की जा सकी है. वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद ने कहा कि नगर निगम में सभी अधिकारी सिर्फ अपनी मरजी की करते हैं. जनता की समस्या से किसी को कोई लेना-देना नहीं है. जल्द जलापूर्ति ठीक नहीं की गयी, तो इसके लिए जन आंदोलन किया जायेगा.
नौ दिनों से पानी सप्लाइ बंद है. अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी अब तक इसे ठीक करने का काम शुरू नहीं किया गया है. घरों की बोरिंग व चापाकल का पानी प्रदूषित हो गया है. इसके कारण पूरी तौर से सप्लाइ के पानी पर निर्भर हैं.शिवप्रकाश गुप्ता
वाटर सप्लाइ बाधित होने से दूसरे मुहल्लों से पानी लाकर काम चला रहे हैं. अधिकारियों से शिकायत करने पर साफ कहा जाता है कि फुरसत मिलने पर मोटर ठीक करा दिया जायेगा. नौ दिन गुजर जाने के बाद भी वाटर सप्लाइ शुरू करने के लिए काम शुरू नहीं किया गया है.
नारायण प्रसाद
जल्द शुरू होगी सप्लाइ
कालचक्र पूजा के कारण नगर निगम के कर्मचारियों को वहां लगाये जाने के कारण परेशानी आ रही थी. अब पूजा समाप्त हो गया है, जलापूर्ति केंद्र को दो दिनों के भीतर ठीक कर लिया जायेगा. बोरिंग का पानी प्रदूषित होने के कारण ही यहां सप्लाइ दी जा रही है. अधिकारियों को इसे ठीक करने का आदेश दे दिया गया है.सोनी कुमारी, मेयर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन