धार्मिक स्थलाें का संरक्षण प्राथमिकता

Updated at :15 Jan 2017 4:54 AM
विज्ञापन
धार्मिक स्थलाें का संरक्षण प्राथमिकता

सांस्कृतिक विरासत. मंत्री ने तपोवन महोत्सव का किया उद्घाटन, कहा खिजरसराय/मोहड़ा : बिहार की सांस्कृतिक विरासत व धार्मिक महत्व के स्थलों को संजोकर रखना हमारी सरकार की नीति है, ताकि देश-दुनिया के लोग इससे रू-ब-रू हाे सकें. इसकी महत्ता को देखते हुए विभिन्न महोत्सव आयोजित किये जाते हैं. इन्हीं में से एक तपोवन भी है. […]

विज्ञापन

सांस्कृतिक विरासत. मंत्री ने तपोवन महोत्सव का किया उद्घाटन, कहा

खिजरसराय/मोहड़ा : बिहार की सांस्कृतिक विरासत व धार्मिक महत्व के स्थलों को संजोकर रखना हमारी सरकार की नीति है, ताकि देश-दुनिया के लोग इससे रू-ब-रू हाे सकें. इसकी महत्ता को देखते हुए विभिन्न महोत्सव आयोजित किये जाते हैं. इन्हीं में से एक तपोवन भी है. उक्त बातें पीएचइडी सह जिला प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने शनिवार को तपोवन महोत्सव के उद्घाटन के बाद कही. श्री वर्मा ने कहा कि इन स्थलों का समुचित विकास होगा. इसके लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ आम लोगों को कंधे से कंधा मिला कर चलना होगा. उन्होंने कहा कि विकास के परिचायक के रूप में ही नल का पानी सहित अन्य सुविधाएं गांवों में मुहैया करायी जा रही हैं. तपोवन में भी जल्द ही इसकी व्यवस्था की जायेगी. गया के सांसद हरी मांझी ने भी तपोवन के विकास की आवश्यकता जतायी.
अतरी की विधायक कुंती देवी ने तपोवन में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाये जाने की मांग की और महोत्सव में आये लोगो का अभिनंदन किया. पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव ने तपोवन को और विकसित किये जाने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि यह बौद्ध सर्किट में आता है और काफी पर्यटक आते है. महोत्सव का आयोजन होने से इसकी ख्याति बढ़ी है. उद्घाटन समारोह को जदयू नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, जदयू युवा जिलाध्यक्ष चंदन यादव, राजद नेता रंजीत यादव, एएसपी बलिराम चौधरी, नीमचक बथानी एसडीओ राधाकांत सहित अन्य ने संबोधित किया. इस मौके पर नीमचक बथानी डीएसपी विजय कुमार, मोहड़ा प्रमुख अमरकांत सिंह, बथानी प्रमुख मनोज कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन