एफआइआर करानेवाला ही निकल गया हत्यारा

गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश-छह धर्मेंद्र कुमार जायसवाल की अदालत में काेठी थाना कांड संख्या 12/11 के सूचक रघुरंजन कुमार काे हत्या के मामले में दाेषी करार दिया गया. इस कांड के सूचक काेठी थाना के बसुरा गांव के रहनेवाले रघुरंजन कुमार ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि 18 मार्च 2011 काे […]
मारपीट के बाद वह बेहाेश हाे गये थे. हाेश आने पर देखा कि न उनकी पत्नी थी आैर न ही गाड़ी. सूचना देने पर चचेरा भाई अमरेश कुमार अाया. उसने प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पत्नी की हत्या करने की नियत से माेटरसाइकिल के साथ उसे गायब कर दिया गया. बाद में पत्नी की लाश बरामद की गयी थी. इस मामले में अदालत ने पांच में से चार मुदालय गीता देवी, शिवशंकर प्रसाद, फुलमती देवी व सुमन कुमारी काे बरी कर दिया. रघुरंजन कुमार काे दाेषी साबित करते हुए उसे जेल भेज दिया गया. इस मामले में कुल 20 गवाह पेश हुए. सजा के विंदु पर सुनवाई 19 जनवरी काे हाेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










