अभी छाया रहेगा घना काेहरा, गिरा अधिकतम पारा

गया: गया फिर से काेहरे की चपेट में आ गया है. मंगलवार काे दिनभर धूप नहीं खिली. सर्द हवाओं के साथ कनकनी भी बढ़ गयी है. साेमवार की अपेक्षा मंगलवार काे अधिकतम तापमान साढ़े चार डिग्री लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम तापमान साेमवार की अपेक्षा मंगलवार काे दाे डिग्री ऊपर चढ़ गया. माैसम विज्ञानी की माने […]
माैसम विज्ञानी के अनुसार गया दाे दिन आैर घने काेहरे की चपेट में रहने की संभावना है. इसके बाद भी काेहरा छाया रहेगा, पर थाेड़ी धूप खिल सकती है. उधर कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुरेंद्र चाैरसिया ने बताया कि माैसम में इस तरह के बदलाव से आलू के अलावा सरसाे, राई, तीसी व अरहर की फसल जिसमें फूल लगे हाे, काे नुकसान हाेगा. गेहूं की फसल काे फिलहाल फायदा है पर यह स्थिति तीन-चार दिन तक बने रहने से किसानाें काे नुकसान भी हाे सकता है. आलू में झुलसा (पाला) राेग हाेने की संभावना है. इससे बचाव के लिए किसान 250 ग्राम मैनकाेजेब दवा काे एक लीटर पानी में घाेल बनाकर आलू की फसल पर किसान छिड़काव करें. मसूर फसल की पत्तियां भी अगर पीली पड़ने लगे ताे इसी दवा का छिड़काव करें. आलू के खेत की मेड़ पर किसान धुआं करेंगे ताे झुलसा राेग से उसे बचाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










