गोलीबारी मामले में पुलिस 30 घंटे बाद भी खाली हाथ
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Dec 2016 8:36 AM
विज्ञापन

मानपुर. जोड़ा मसजिद बकसरिया टोला मुहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी व बमबाजी की घटना के 30 घंटे गुजर गये हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. इस घटना के बाद बकसरिया टोला के लोग किसी अनहोनी की आशंका में दिन गुजार रहे हैं. लोगों के चेहरों पर भय साफ देखा जा […]
विज्ञापन
मानपुर. जोड़ा मसजिद बकसरिया टोला मुहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी व बमबाजी की घटना के 30 घंटे गुजर गये हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. इस घटना के बाद बकसरिया टोला के लोग किसी अनहोनी की आशंका में दिन गुजार रहे हैं. लोगों के चेहरों पर भय साफ देखा जा सकता है.
थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी के घटना में अरविंद तांती ने मामला दर्ज कराते हुए कारु मांझी व छोटू कुमार के साथ चार अज्ञात युवकों को आरोपित बनाया है. श्री सिंह ने बताया कि घटनास्थल से बरामद दोनों बमों को रविवार की देर रात निष्क्रिय कर दिया गया. इसके लिए विशेषज्ञों को काम में लगाया गया था. बम शक्तिशाली नहीं थे, लेकिन घातक जरूर थे. श्री सिंह ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










