स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस डे

Updated at :23 Dec 2016 2:25 AM
विज्ञापन
स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस डे

गया: शहर के एपी कॉलोनी व कटारी हिल रोड स्थित शांति निकेतन एकेडमी की तीनों शाखाओं व क्रेन मेमाेरियल स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस डे पर समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल परिसर को लाल व सफेद रंग के गुब्बारों व क्रिसमस ट्री से सजाया गया. परिसर में एक अस्तबल का दृश्य भी दर्शाया गया, […]

विज्ञापन
गया: शहर के एपी कॉलोनी व कटारी हिल रोड स्थित शांति निकेतन एकेडमी की तीनों शाखाओं व क्रेन मेमाेरियल स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस डे पर समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल परिसर को लाल व सफेद रंग के गुब्बारों व क्रिसमस ट्री से सजाया गया. परिसर में एक अस्तबल का दृश्य भी दर्शाया गया, जहां, मदर मैरी बनी आयत मसूद यीशु के साथ बैठी थी.
इशान संदीप फादर बने औ इहिता श्रीसय व वैष्णवी पांडे परी बनी. प्ले ग्रुप की रीदा, लक्ष्मी, लबीबा व अंसुल ने लाल मखमली कपड़े व रूई से कैंप बनाया. नर्सरी के बच्चों ने कॉटन को रंगों में डूबो कर सांता बनाया. नर्सरी व प्लेग्रुप की रीदा, आर्यन, शिवम व निवान सांता के रूप में दिखे. जूनियर केजी के बच्चों ने क्रिसमस ट्री बना कर उसे सजाया.

सीनियर केजी के बच्चों ने चार्ट पेपर से घंटी बनायी. पहले व दूसरे वर्ग के फैज, आदित्य, अदयान व श्रद्धा ने क्रिसमस ट्री बनायी और उसे सजाया. तृतीय से सप्तम वर्ग के विद्यार्थी अरीबा, अनम, अंशु व दिव्यांक ने सांता बनाया. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्कूल के निदेशक हरि प्रपन्न ने प्राचार्या, शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ-साथ सांता बने बच्चों के साथ मिल कर केक काटा और सांता बने बच्चों ने चॉकलेट बांटे. निदेशक श्री प्रपन्न ने बताया कि यह पर्व शांति, प्रेम, त्याग व खुशियों का है. हमें भी सांता व यीशु की तरह सभी के जीवन में खुशियां बांटनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन