ओडीएफ के लिए निगम चलायेगा अभियान

Updated at :21 Dec 2016 8:36 AM
विज्ञापन
ओडीएफ के लिए निगम चलायेगा अभियान

गया: स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम के 15 वार्डों को खुले में शौचालयमुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान चलाकर शौचालय विहीन घरों को चिह्नित कर फॉर्म भरावाये जाने का आदेश दिया गया है. इस काम में टैक्स कलेक्टर व स्वयं सहायता […]

विज्ञापन
गया: स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम के 15 वार्डों को खुले में शौचालयमुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान चलाकर शौचालय विहीन घरों को चिह्नित कर फॉर्म भरावाये जाने का आदेश दिया गया है. इस काम में टैक्स कलेक्टर व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लगाया गया है.

ओडीएफ घोषित करने के लिए वार्ड नंबर नौ, 16, 17, 18, 21, 23, 24, 25, 26, 28, 32, 33, 35, 37, 40 व 52 को चुना गया है. टैक्स कलेक्टर व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं पर निगरानी की जिम्मेवारी सिटी मिशन मैनेजर साहिल राज, इरशाद अहमद, रामावतार शास्त्री व नौशाद अहमद को दी गयी है.

नगर आयुक्त ने कहा है कि टीम के सदस्यों को आदेश दिया गया है कि इन वार्डों में घर-घर जाकर शौचालय विहीन घरों को चिह्नित करेंगे. उसके बाद इन घरों में जल्द शौचालय निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. गौरतलब है कि पिछले दिनों सेमिनार आयोजित कर ओडीएफ घोषित करने के लिए लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया गया था. इस सेमिनार में वार्ड पार्षद ने ही दिलचस्पी नहीं दिखायी थी. इस मिशन को सफल बनाने के लिए पार्षद का सहयोग अतिआवश्यक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन