हाथ धोने के बहाने डेल्हा थाने से शराबी फरार, तलाश में पुलिस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Dec 2016 8:36 AM
विज्ञापन

गया: नशे में धुत होकर डेल्हा मोड़ पर हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया युवक पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया. देर रात तक डेल्हा पुलिस ने फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, पर कहीं भी सफलता नहीं मिली. जानकारी के अनुसार डेल्हा पुलिस […]
विज्ञापन
गया: नशे में धुत होकर डेल्हा मोड़ पर हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया युवक पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया.
देर रात तक डेल्हा पुलिस ने फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, पर कहीं भी सफलता नहीं मिली.
जानकारी के अनुसार डेल्हा पुलिस ने सोमवार की रात को डेल्हा मोड़ के निकट से शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया था. मंगलवार की सुबह पकड़े गये आरोपित को शौच के लिए ले जाया गया. शौच से निबटने के बाद युवक ने हाथ धोने की बात कही. हाथ धाेने के दौरान मौके पर खड़े पुलिस जवान को चकमा देकर वह फरार हो गया. थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें जारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










