नवजात मृत्यु दर घटाने पर चिकित्सकों का मंथन

Updated at :20 Dec 2016 1:55 AM
विज्ञापन
नवजात मृत्यु दर घटाने पर चिकित्सकों का मंथन

गया. मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल के गाइनी विभाग में सोमवार से नवजात शिशु मृत्यु दर विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. इसमें मगध प्रमंडल के सभी जिलों के साथ बेगूसराय से भी चिकित्सक शामिल हो रहे हैं. अस्पताल अधीक्षक डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य इन […]

विज्ञापन
गया. मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल के गाइनी विभाग में सोमवार से नवजात शिशु मृत्यु दर विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. इसमें मगध प्रमंडल के सभी जिलों के साथ बेगूसराय से भी चिकित्सक शामिल हो रहे हैं. अस्पताल अधीक्षक डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य इन चिकित्सकों को नवजात बच्चों की जान बचाने के लिए विशेष उपाय बताना है.

यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद यह चिकित्सक अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे. प्रशिक्षण देनेवालों में शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ रविंद्र,गाइनी विभाग के डाॅ ज्योति बाला,यूनिसेफ के डाॅ रेड्डी शामिल हैं. इधर जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भी एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसमें ब्रेस्ट फीडिंग को बढ़ावा कैसे दिया जाये, इस पर चर्चा हुई.

केंद्र सरकार की योजना के तहत सभी अस्पतालों को ब्रेस्ट फीडिंग को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाने हैं, जिन अस्पतालों में ब्रेस्ट फीडिंग की व्यवस्था सबसे बेहतर होगी, उसे बेबी फ्रेंडली का दर्जा दिया जायेगा. इस कार्यशाला में अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक,शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ वीवी सिंह व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन