क्रिकेट मैच में चले बल्ले व विकेट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Dec 2016 8:39 AM
विज्ञापन

गांधी मैदान का मामला एक जख्मी, दो गिरफ्तार गया : गांधी मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे के ऊपर बल्ले व विकेट चले. इससे एक पक्ष का एक युवक जख्मी हो गया. उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची […]
विज्ञापन
गांधी मैदान का मामला एक जख्मी, दो गिरफ्तार
गया : गांधी मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे के ऊपर बल्ले व विकेट चले. इससे एक पक्ष का एक युवक जख्मी हो गया. उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
सिविल लाइन थाने में दी गयी शिकायत के मुताबिक मुन्नी मसजिद निवासी तौकीर व कुछ अन्य युवक क्रिकेट खेल रहे थे. इस बीच खेल के दौरान दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच मार पिटाई शुरू हो गयी. इससे तौकीर के सिर पर गंभीर चोट लगी.
इस बीच किसी ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े जाने वालों में भट्ट बिगहा का रहने वाला दीपक व नूतन नगर निवासी शशि शामिल हैं. पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










