स्कूली बच्चों में बढ़ा आरएचडी का खतरा, खराश से फैल रहे जीवाणु

गया: जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों में रुमैटिक हृदय रोग (आरएचडी) का खुलासा हुआ है. इस बीमारी से बच्चों के हृदय का वॉल्व डैमेज होने की बात सामने आ रही है. इस बात का खुलासा एम्स के चिकित्सकों द्वारा किये गये एक अध्ययन में हुआ है. उल्लेखनीय है कि एम्स के डॉक्टरों ने विगत […]
उनकी रिपोर्ट पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय एक्शन में आया और जिला प्रशासन को बीमारी के बारे मेें अवगत कराया गया. हालांकि, इस बीमारी के लक्षण 1000 बच्चों में से एक बच्चे में मिले हैं, लेकिन बीमारी के संक्रामक होने की बात कही गयी है. इस बीमारी के लक्षण पांच से 15 साल के बच्चों में भी अधिक पाये गये हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि आमतौर पर रुमैटिक हृदय रोग एक बच्चे से दूसरे में नहीं फैलता है, लेकिन बैक्टीरिया से उत्पन्न गले की खराश एक से दूसरे बच्चे को फैल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










