बोधगया में आया था मेहमान बन कर, बच्चा लेकर फरार

Updated at :08 Aug 2016 9:10 AM
विज्ञापन
बोधगया में आया था मेहमान बन कर, बच्चा लेकर फरार

बोधगया : मेहमान बन कर घर आया एक युवक चार वर्षीय बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया और तीन दिन बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलने पर मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस अब बच्चे को ले जानेवाले युवक व बच्चे की बरामदगी में जुट गयी है. थानाध्यक्ष निशांत कुमार […]

विज्ञापन

बोधगया : मेहमान बन कर घर आया एक युवक चार वर्षीय बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया और तीन दिन बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलने पर मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस अब बच्चे को ले जानेवाले युवक व बच्चे की बरामदगी में जुट गयी है. थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने बताया कि पटना से स्केच एक्सपर्ट बुला कर राजू मांझी व घरवालों के सहयोग से आरोपित युवक का स्केच तैयार किया गया है. अपहृत बच्चे व आरोपित युवक की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के तुरी खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम राजू मांझी के घर एक युवक आया व राजू मांझी की बहन की ससुराल (गुरुआ के देउरिया गांव) का बताया. उसने किसी काम से बोधगया आने का हवाला दिया. राजू उक्त युवक को चाय-नाश्ता कराने के बाद भोजन की तैयारी में भी जुट गया. थोड़ी देर बाद युवक राजू मांझी के चार वर्षीय बेटे को साथ लेकर पास में ही एक गुमटी पर गया व बिस्कुट-टॉफी खिलाने लगा. घरवालों ने मेहमान समझ कर इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया व अपने काम में जुटे रहे. लेकिन, काफी देर बाद जब राजू का बेटा व युवक, दोनों नहीं आये, तो खोजबीन शुरू हो गयी.

राजू ने अपनी बहन के घर से इस सिलसिले में जानकारी ली, पर कुछ पता नहीं चला. अन्य रिश्तेदारों से इस बारे में पूछताछ करने के बाद अंत में राजू ने शनिवार को इसकी सूचना मगध विश्वविद्यालय थाने को दी. बच्चे को ले जानेवाले युवक ने अपना नाम मनोज बजाया था व मोबाइल नंबर भी दिया था. अब जांच-पड़ताल में मोबाइल नंबर यूपी के मुरादाबाद के किसी व्यक्ति का पता चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन