लोजपा नेता हत्याकांड : काचर की नवनिर्वाचित मुखिया गिरफ्तार

डुमरिया:गया शहर से करीब 115 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड की काचर पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया उर्मिला देवी को शनिवार को प्रखंड कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ लेने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर लाेजपा नेता सुदेश पासवान व उनके भाई सुनील पासवान की हत्या में संलिप्त होने का आरोप है. इस […]
इस मामले में वह फरार चल रही थीं. इसी कारण वह अब तक मुखिया पद की शपथ नहीं ले सकी थीं. इससे पहले विगत 25 जून व 20 जुलाई को शपथ के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी, पर वह मौजूद नहीं हो सकीं. शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अजेश कुमार ने उन्हें पुलिस हिरासत में पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के दौरान प्रखंड मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो रहा. मुखिया उर्मिला देवी को प्रखंड मुख्यालय में आते ही डुमरिया पुलिस के नेतृत्व में गया से आयी महिला पुलिस सुषमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी व अर्चना कुमारी ने गिरफ्तार कर लिया. डुमरिया पुलिस इंस्पेक्टर श्रीराम सिंह ने बताया कि काचर पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी लोजपा नेता सुदेश पासवान व उनके भाई की हत्या में मुख्य आरोपित हैं. मुखिया अपने ससुर रघुनंदन यादव व चचेरे ससुर शिवनंदन के साथ प्रखंड मुख्यालय आयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










