36 पावरलूम व आठ रंगाई-छपाई कारखानाें के मालिकों को नोटिस

मानपुर/गया: पटवाटोली इलाके में रंगाई कारखानों से निकलनेवाले केमिकलयुक्त पानी से प्रदूषण को लेकर हस्तकरघा सघन विकास योजना के उप विकास पदाधिकारी (वस्त्र) अशोक कुमार ने 36 पावरलूम व आठ रंगाई-छपाई कारखानाें के मालिकों को नोटिस भेजा है. उप विकास पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विगत […]
उप विकास पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विगत 15 जून को भेजे पत्र में पांच लाख से ऊपरवाले रंगाई-छपाई सह पावरलूम कारखानों को जल प्रदूषण निवारण व नियंत्रण अधिनियम 1974, वायु प्रदूषण निवारण व नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत बोर्ड से एनओसी लेने को कहा था. इस एनओसी का सत्यापन पांच साल में एक बार कराना अनिवार्य है, लेकिन किसी कारखाना मालिक ने इस नियम का पालन नहीं किया. पत्र में कहा गया है कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन कारखानों का संचालन बंद करने का आदेश जारी किया है, क्योंकि यहां के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










