गांवों के छात्रों की प्रतिभा को उभारना भी जरूरी

Updated at :07 Aug 2016 8:43 AM
विज्ञापन
गांवों के छात्रों की प्रतिभा को उभारना भी जरूरी

गया: धर्मसभा भवन में मगध सुपर-30 की ओर से शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इंजीनियरिंग की परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स मगध सुपर-30 के मार्गदर्शक पूर्व डीजीपी अभयानंद के हाथों सम्मानित होकर फुले नहीं समा रहे थे. गौरतलब है कि मगध सुपर-30 मुफ्त में ही आठ वर्ष […]

विज्ञापन
गया: धर्मसभा भवन में मगध सुपर-30 की ओर से शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इंजीनियरिंग की परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स मगध सुपर-30 के मार्गदर्शक पूर्व डीजीपी अभयानंद के हाथों सम्मानित होकर फुले नहीं समा रहे थे. गौरतलब है कि मगध सुपर-30 मुफ्त में ही आठ वर्ष से छात्रों को इंजीनियरिंग की तैयारी करा रहा है़ संस्थान छात्र-छात्राओं को मुफ्त में ही खाने व रहने की सुविधा भी मुहैया कराता है. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डीजीपी अभयानंद ने दीप प्रज्जवलित कर किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्था समर्पण के भाव से छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है. खास बात यह भी है कि बीते वर्षों में इस संस्था के छात्र रह चुके बच्चे जो अब देश के विभिन्न प्रांतों में किसी बड़े संस्थान में बड़े पद पर काबिज हैं वे भी संस्था को आर्थिक मदद करने की चाहत रखने लगे हैं. उनकी इस भावना से काफी हौसला बढ़ा है. उन्होंने कहा कि संस्था ने जिले के सुदूर गांवों में मजबूती के साथ दस्तक नहीं दिया है. इस काम को तबीयत के साथ किया जाना अभी बाकी है.
गांवों में बेहतर छात्रों की कोई कमी नहीं है, उनकी प्रतिभा को भी उभारना जरूरी. समारोह को संबोधित करते हुए संस्था की संचालिका गीता दीदी ने कहा कि बच्चों के लिए जीने में जो आनंद आ रहा है उसे बयां नहीं किया जा सकता. यह अलग बात है कि ढलती उम्र के साथ समस्याएं बढ़ रही है, पर बच्चों के प्रेम व समर्पण के आगे वे सब बौने पड़ जाते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि मगध सुपर-30 के बच्चों को अपने घर में ही अध्ययन व अध्यापन के लिए शरण दे दिया जाये. उन्होंने दावा किया कि समय के साथ मन की बात भी सुनी जायेगी. संस्था के सचिव पंकज कुमार ने मगध सुपर-30 परिवार के कार्य पर रोशनी डाला़ इस मौके पर डीआइजी सौरभ कुमार, एसएसपी गरिमा मलिक, कैलाश डालमिया, उषा डालमिया, वरिष्ठ साहित्यकार गोवर्द्धन प्रसाद सदय सहित अन्य लोग मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन