मतदान से पहले गोसलडीह के बीडीसी अपहृत

मतदान से पहले गोसलडीह के बीडीसी अपहृत(पेज वन के लिए) अज्ञात लोगों के विरोध अपहरण की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्जप्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव स्थगित बीडीसी सदस्य की तलाश में छापेमारी जारी प्रतिनिधि4सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास से गोसलडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार राम का गुरुवार को […]
मतदान से पहले गोसलडीह के बीडीसी अपहृत(पेज वन के लिए) अज्ञात लोगों के विरोध अपहरण की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्जप्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव स्थगित बीडीसी सदस्य की तलाश में छापेमारी जारी प्रतिनिधि4सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास से गोसलडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार राम का गुरुवार को अपरहण कर लिया गया. पुलिस की मौजूदगी में असामाजिक तत्व उनको जबरन उठा ले गये. जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव होना था. बारी-बारी से सदस्यों का आगमन हो रहा था. इसी बीच करीब 11 बजे गोसलडीह पंचायत के बीडीसी राकेश कुमार प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वारा पर पहुंचे. गाड़ी से उतर कर मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश करते समय ही कुछ लोग उनको पकड़ लिये व जबरन घसिटते हुए अपने साथ लेकर सूर्यपुरा-अगरेर पथ की ओर चलते बने. राकेश अपने को बचाने के लिए गुहार लगाते रहे. लेकिन, वहां उपस्थित अन्य बीडीसी, पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया. इधर, एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बीडीसी के अपहरण के बाद स्थानीय थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस अपहृत बीडीसी की तलाश में जुट गयी है. हर संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में घटनास्थल पर तैनात अधिकारी भी दोषी हैं. उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी. प्रतिनियुक्त अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










