छुट्टी के दिन भी स्कूल आते हैं शिक्षक, बनती है हाजिरी भी

गया: सर्वशिक्षा अभियान के शिक्षकों के कामकाज की अजीब स्थिति है. वे सरकारी छुट्टी के दिन काम पर आते हैं, जबकि स्कूल बंद होता है. यही नहीं, उस दिन बच्चों को पढ़ाते भी हैं. मसलन, वे छुट्टी के दिन भी उपस्थिति रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज कर जाते हैं. इस बात का खुलासा पिछले दिनों […]
इतना ही नहीं, विलंब से स्कूल पहुंचने के बाद भी वे पठन-पाठन का काम शुरू नहीं करते हैं. लंबे समय तक वे अपने घर से लेकर दफ्तर व बाजार की आपस में चर्चा करते हैं. इस दौरान उनका आधा समय निकल जाता है. इसके बाद ही वे कामकाज पर आते हैं. वे अपनी उपस्थिति दर्ज करने में भी माहिर हैं. अवकाश वाले दिनों में भी उपस्थिति पंजिका में खुद को उपस्थित दिखाते हैं.
यह आलम तब है, जब ब्लाॅक में बीइओ द्वारा नियमित चेकिंग करने का दावा किया जाता है. बावजूद इसके शिक्षकों के कार्य दिवस के अलावा कागजों में उपस्थिति दर्ज होती है. बैठक में निदेशक संजय कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को संबंधित मामले में ठोस कार्रवाई के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










