विदेशी शराब के साथ पटना के पांच युवक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Jun 2016 8:45 AM
विज्ञापन

डोभी: डोभी–चतरा मुख्य मार्ग में धीरजा पुल के हरदवन गांव के पास तीन मोटरसाइकिलों पर रहे पांच युवकों को पुलिस ने विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर शनिवार की देर शाम पुलिस की एक टीम ने शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में धीरजा पुल के पास घेराबंदी […]
विज्ञापन
डोभी: डोभी–चतरा मुख्य मार्ग में धीरजा पुल के हरदवन गांव के पास तीन मोटरसाइकिलों पर रहे पांच युवकों को पुलिस ने विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर शनिवार की देर शाम पुलिस की एक टीम ने शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में धीरजा पुल के पास घेराबंदी की. इस दौरान झारखंड के हंटरगंज से भारी मात्र में ब्रांडेड शराब खरीद कर पटना ले जा रहे तीन बाइकों पर सवार पांच युवकों को पुलिस ने धर दबोचा.
उल्लेखनीय है कि शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस को लंबी भाग–दौड़ लगानी पड़ी. धीरजा पुल के पास पुलिस पर नजर पड़ते ही पांचों बाइक लेकर खेतों में भागने लगे. पुलिस ने खेतों में तकरीबन डेढ़ किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाने के बाद हरदवन गांव के पास पांचों को पकड़ लिया.
थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाजों के पास से रॉयल स्टेग की 750 एमएल की 24 बोतल व 375 एमएल की 43 बोतल के साथ ही तीन मोटरसाइकिल बरामद कर ली गयी. गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान अमित कुमार (गायघाट, पटना), अमित यादव (सकरी गली-ग्वालटोली, पटना), सोनू कुमार यादव (सकरी गली ग्वालटोली, पटना), विशाल कुमार (सकरी गली ग्वालटोली, पटना) व राहुल कुमार(सकरी गली ग्वालटोली, पटना) के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










