रोशनगंज थाने की जीप उड़ानेवाला गिरफ्तार

Updated at :28 Jun 2016 8:45 AM
विज्ञापन
रोशनगंज थाने की जीप उड़ानेवाला गिरफ्तार

गया: गया जिले के रोशनगंज थाने की पुलिस जीप उड़ाने के आरोपित भाकपा माओवादी के कौलेश्वरी जोन के सबजोनल कमांडर हरिमोहन उर्फ लूल्हा उर्फ पहाड़ीफूल उर्फ भीम यादव को बाराचट्टी थाना क्षेत्र की पतलुका पहाड़ी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े इस नक्सली पर बिहार व झारखंड के […]

विज्ञापन
गया: गया जिले के रोशनगंज थाने की पुलिस जीप उड़ाने के आरोपित भाकपा माओवादी के कौलेश्वरी जोन के सबजोनल कमांडर हरिमोहन उर्फ लूल्हा उर्फ पहाड़ीफूल उर्फ भीम यादव को बाराचट्टी थाना क्षेत्र की पतलुका पहाड़ी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े इस नक्सली पर बिहार व झारखंड के कई जिलों में नक्सली वारदात को अंजाम देने का आरोप है.
सिटी एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि नक्सली हरिमोहन उर्फ लूल्हा इमामगंज थाना क्षेत्र के मेनका गांव का रहनेवाला है. पूछताछ में उसने संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. साथ ही, कई बड़ी घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी स्वीकारी है. एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ गया के विभिन्न थानों में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनके अलावा औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा व अरवल के साथ ही झारखंड के चतरा व पलामू जिलों के कई थानों में नक्सली कांड दर्ज हैं.
कैसे हुई गिरफ्तारी : शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बाराचट्टी के पतलुका पहाड़ी (हिरवा) क्षेत्र में नक्सली नेताओं का जुटान हुआ है. सूचना पाकर सिटी एसपी अवकाश कुमार ने एएसपी अभियान मनोज कुमार व तकनीकी सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक विशेष टीम बनायी. टीम में एएसपी अभियान के नेतृत्व में बाराचट्टी थानाध्यक्ष कमलेश वर्मा, तकनीकी सेल के पदाधिकारी अनुज कुमार व अवर निरीक्षक मनोज कुमार के साथ पुलिस बल को शामिल किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने नक्सली लूल्हा को धर-दबोचा.
जिन कांडों में नामजद है लूल्हा
नक्सली लूल्हा बांकेबाजार थाना कांड संख्या 19/2014, 31/2014, बाराचट्टी थाना कांड संख्या 253/2008, 280/2011, 376/2011, 236/2012, 238/2012, 252/2012, 278/2012, 407/2012,148/2014, डोभी थाना कांड संख्या 421/2013, रोशनगंज थाना कांड संख्या 54/2008, 10/2013, इमामगंज थाना कांड संख्या 13/2014, 27/2014 में आरोपित है. इसके अलावा बिहार व झारखंड के कई जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन