महाबोधि मंदिर में बुद्ध के उपदेश देख-पढ़ सकेंगे श्रद्धालु

गया: विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अब भगवान बुद्ध के उपदेशों को भी पढ़ने-देखने का अवसर मिलेगा. इसके लिए मंदिर परिसर में बुद्ध के उपदेशों को लिखित रूप से श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत करने की योजना पर काम शुरू किया जा रहा है. मंदिर परिसर के पूर्वी हिस्से में स्थित साधना […]
इसके साथ ही साधना उद्यान को तपोवन गार्डेन का भी नाम दिया जायेगा व महाबोधि मंदिर आनेवाले पर्यटकों-श्रद्धालुओं के लिए दीवारों के किनारे-किनारे पाथ-वे (पैदल चलने के लिए फुटपाथ) का निर्माण कराया जायेगा. बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बुद्ध वचन को स्टोन प्लैक्स पर उकेरने का काम शुरू कर दिया गया है और इसके लिए किसी एजेंसी को काम सौंपा गया है. पता चला है कि साधना उद्यान की दीवारों के आंतरिक हिस्से में बुद्ध वचन लिखित स्टोन प्लैक्स चिपकाया जायेगा व दीवार से कुछ दूरी पर पाथ-वे बनाया जायेगा. इसके लिए जल्द ही दीवारों के बगल में जमीन को समतल करने का काम शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










