काम लंबित रखनेवाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड

गया: समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिले में चल रही कई योजनाओं की अब तक प्रगति की समीक्षा की गयी. इसमें डीएम कुमार रवि ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क याेजना व नाबार्ड के तहत बनायी जा रही सड़क की समीक्षा में कई याेजनाआें काे लंबित पाया गया. लंबित रहने के कारणाें के संबंध में पूछताछ के […]
लंबित सभी याेजनाआें का अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया. इमामगंज में पहले की एक याेजना में ठेकेदार द्वारा अब तक काम पूरा नहीं करने पर डीएम ने ठेकेदार व विभागीय शिथिलता के लिए सचिव व ग्रामीण कार्य विभाग काे इस बारे में पत्र देने का निर्देश दिया है. डीएम ने कहा कि जो ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं, उनके नाम काली सूची में डाल दें.
डीएम ने जिला व अनुमंडल कार्यालय के पदाधिकारियाें व कर्मचारियाें के लिए आवास निर्माण के लिए डीआरडीए के निदेशक काे जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया. समाहरणालय कैंपस में अल्पसंख्यक कार्यालय निर्माण किये जाने पर भी सहमति जतायी गयी. बैठक में डीआरडीए के डायरेक्टर शशि शेखर चाैधरी, विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी शंभूनाथ झा के अलावा विभिन्न इंजीनियरिंग विभाग के कार्यपालक व सहायक अभियंता माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










