बलिदान दिवस पर भाजपाइयाें ने किया रक्तदान

Updated at :24 Jun 2016 1:58 AM
विज्ञापन
बलिदान दिवस पर भाजपाइयाें ने किया रक्तदान

गया. डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा नेताओं ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल में रक्तदान किया. कार्यकर्ताओं ने उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया. रक्तदान करनेवालों में जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, विधायक राजीव नंदन, दयानंद गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामा सिंह, जिला उपाध्यक्ष इंदू सहाय सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल […]

विज्ञापन
गया. डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा नेताओं ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल में रक्तदान किया. कार्यकर्ताओं ने उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया. रक्तदान करनेवालों में जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, विधायक राजीव नंदन, दयानंद गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामा सिंह, जिला उपाध्यक्ष इंदू सहाय सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे.
डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यर्ताओं ने रक्तदान किया. इस मौके पर संजीव कुमार पाठक ,विजय कुमार सिंह ने रक्तदान किया. वहीं कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवास पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने की मांग की.
अतरी. खड़ाैना में साफ हुईं गलियां
खड़ाैना गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान चलाया और बलिदान दिवस मनाया. स्वच्छता अभियान के तहत गांव की गलियों की साफ-सफाई की गयी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला.
बांकेबाजार. भाजपा मंडल के अध्यक्ष रणविजय सिंह की अगुवाई में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस गुरुवार को मनाया गया. इस दौरान पीएचसी में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. इस मौके पर भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य नरेंद्र सिंह, राम रतन प्रसाद, नरेश राम चंद्रवंशी व केदार प्रसाद के अलावा दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता शरीक हुए.
खिजरसराय .सैदपुर शिवाला डाकबंगला में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया. प्रखंड बीजेपी अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी ने ‘एक देश, एक संविधान’ की वकालत की थी. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.
मानपुर. गुरुवार को भाजपा नेताओं द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया विद्यालय, गांधीनगर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस मनाया. इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच कलम, कॉपी व टॉफी का वितरण कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष बाला सिंह, नरेंद्र सिंह, दिलीप तांती, उमेश कुमार, उदय कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.
इसके अलावा मोहड़ा, बाराचट्टी व इमामगंज में भी इस मौके पर कार्यक्रम हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन