एमयू शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव, अध्यक्ष व महासचिव बदले

Updated at :23 Jun 2016 2:33 AM
विज्ञापन
एमयू शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव,  अध्यक्ष व महासचिव बदले

गया. मगध विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के बुधवार को हुए चुनाव में अक्षय कुमार अध्यक्ष व डॉ अमरनाथ पाठक महासचिव पद के लिए निर्वाचित किये गये. अक्षय कुमार को 229 वोट व डॉ पाठक को 291 वोट मिले. अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे निवर्तमान अध्यक्ष अमितेष प्रकाश 153 दूसरे स्थान पर रहे व […]

विज्ञापन
गया. मगध विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के बुधवार को हुए चुनाव में अक्षय कुमार अध्यक्ष व डॉ अमरनाथ पाठक महासचिव पद के लिए निर्वाचित किये गये. अक्षय कुमार को 229 वोट व डॉ पाठक को 291 वोट मिले.

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे निवर्तमान अध्यक्ष अमितेष प्रकाश 153 दूसरे स्थान पर रहे व महासचिव पद के लिए चुनाव लड़े निवर्तमान महासचिव पीएन उपाध्याय को 119 वोट प्राप्त हुए. बुधवार की सुबह सात बजे से एमयू परिसर स्थित मन्नूलाल केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में आयोजित मतदान प्रक्रिया में एमयू के कर्मचारियों ने विभिन्न पदों के लिए मैदान में खड़े उम्मीदवारों को मतदान किया. शाम चार बजे के बाद हुई मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी पीजी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने सभी उम्मीदवारों के समक्ष परिणाम की.

उन्होंने बताया कि 136 वोट लाकर रामरूप राम ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, जबकि 85 वोट के साथ शशि शेखर दूसरे स्थान पर रहे. इसी तरह 174 वोट के साथ धनंजय कुमार सहायक सचिव पद के लिए निर्वाचित किये गये. इस पद के लिए चुनाव लड़े कमल किशोर यादव दूसरे स्थान पर रहे व उन्हें 136 वोट प्राप्त हुए. संयुक्त सचिव पद पर 136 वोट के साथ रामजी सिंह ने कब्जा जमाया, जबकि 86 वोट के साथ नंदलाल यादव दूसरे स्थान पर रहे. कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र कुमार निर्वाचित किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन