बिजलीकर्मियों से मारपीट में सात लोगों पर केस

Updated at :23 Jun 2016 2:32 AM
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों से मारपीट में सात लोगों पर केस

शेरघाटी : पलकिया गांव में मंगलवार को विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में जेइ ने बुधवार को सात लोगों के खिलाफ शेरघाटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया. सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में विकास सिंंह, विक्रम सिंह, सोनू कुमार, रोहित सिंह, मंटू सिंह, रामतपक्या सिंह […]

विज्ञापन
शेरघाटी : पलकिया गांव में मंगलवार को विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में जेइ ने बुधवार को सात लोगों के खिलाफ शेरघाटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया. सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में विकास सिंंह, विक्रम सिंह, सोनू कुमार, रोहित सिंह, मंटू सिंह, रामतपक्या सिंह व जगदीश को आरोपित बनाया गया है. मामला कार्यपालक अभियंता संजय कुमार बरियो ने दर्ज कराया है.
इधर, ग्रामीणों का कहना है कि विद्युतकर्मी बगैर पुरुषों वाले घर में बिना पूछे घुस गये. इसी को लेकर युवकों से बहस हुई और विद्युतकर्मी हाथापाई पर उतर गये.

गौरतलब है कि मंगलवार को सहायक अभियंता उज्जवल कुमार, जेइ गुरुआ विपिन कुमार, जेइ चेरकी नवीनंदन भारती, जेइ बाराचट्टी दिलीप कुमार, लाइन मैन दिनेश कुमार, राकेश कुमार, पवन कुमार आदि कर्मी पलकिया गांव में फर्जी उपभोक्ता की पहचान करने और मीटर रीडिंग करने गये थे. इस दौरान कुछ युवकों से मारपीट हाे गयी थी. जिसमें बाराचट्टी के जेई गंभीर रूप से घायल हो गये थे. वहीं कुछ कर्मियों को चोटें आयी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन