गड़बड़झाला: बिना नाली बने 250 मजदूरों से करायी सफाई
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Jun 2016 2:32 AM
विज्ञापन

नगर निगम बरसात के दिनों में जलजमाव से छुटकारा दिलाने के लिए छोटी-बड़ी नालियों की सफाई करा रहा था, जो मॉनसून आने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी. इसके मद्देनजर नगर निगम में ऐसे नालों की सफाई के लिए भी सूची बनायी गयी, जिनका निर्माण कार्य अधूरा है व उनमें आज तक एक बूंद […]
विज्ञापन
नगर निगम बरसात के दिनों में जलजमाव से छुटकारा दिलाने के लिए छोटी-बड़ी नालियों की सफाई करा रहा था, जो मॉनसून आने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी. इसके मद्देनजर नगर निगम में ऐसे नालों की सफाई के लिए भी सूची बनायी गयी, जिनका निर्माण कार्य अधूरा है व उनमें आज तक एक बूंद पानी नहीं गिरा है. वार्ड पार्षद निगम के अधिकारियों पर नाले की सफाई के नाम पर लूट करने का आरोप लगा रहे हैं.
गया: बरसात से पहले नगर निगम को नालियों की सफाई करवानी थी. पर बरसात आने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका. इसे देख कर साफ लगता है कि नाली सफाई की घोषणा के बाद नगर निगम के अधिकारी बरसात होने का इंतजार कर रहे थे. सफाई के लिए नगर निगम द्वारा बनायी गयी लिस्ट में ऐसे नाली को भी जोड़ा गया, जिसका काम अब तक पूरा भी नहीं हुआ है. नगर निगम वार्ड एक के खरखुरा बैरागी गोपाल मास्टर से कन्हाई मांझी के घर तक नाली सफाई में 250 लेबर लगाया जाना तय किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, नाली सफाई कर ली गयी है, जबकि गोपाल मास्टर के घर के पास नाली निर्माण पूरा भी नहीं हुआ है. अधूरी बनी इस नाली में आज तक एक बूंद भी पानी नहीं गिरा है.
फिर इस नाली की सफाई कैसे हुई. कन्हाई मांझी के घर से कुछ पहले से नाली बनी है, जिसकी कई माह से सफाई नहीं करायी गयी है. नगर निगम के अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि सभी वार्ड में बनायी गयी लिस्ट के अनुसार, छोटे नाली की सफाई करा ली गयी है. अगर, इस नाली की सफाई में 250 लेबर लगाये गये, तो अन्य कई वार्डों में ऐसा ही काम किया गया होगा? वार्ड पार्षद भी आरोप लगा रहे हैं कि नाली सफाई की जानकारी किसी ने नहीं दी. वहीं, नगर निगम द्वारा यह तय किया गया था कि नाली सफाई से पहले व बाद में विडियोग्राफी करायी जायेगी. इसके बाद निगरानी का काम वार्ड पार्षद व सफाई प्रभारी को करनी थी. वार्ड नंबर एक में खरखुरा, सगनपुर में दुर्गा चौधरी के घर से मोती दास के घर तक नाली सफाई में 200 लेबर लगाने की बातें कही गयी हैं. नाली की स्थिति देख कर ऐसा लगता है कि वर्षों से इस नाली की सफाई नहीं करायी गयी है. यहां के लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम तक गुहार करने के बाद भी सफाई नहीं करायी गयी.
पार्षद भी हैं नाखुश : खरखुरा के बड़े नाले की सफाई भी ढंग से नहीं किये जाने पर वार्ड तीन के पार्षद जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि वार्ड में कितनी ही सफाई करा ली जाये, इन जगहों से पानी तो बड़े नाले में ही जाना है. उसकी सफाई ढंग से नहीं होने के कारण बरसात का पानी नहीं निकल पायेगा. नगर निगम को यह काम कुछ दिन पहले कराना चाहिए था. बरसात शुरू होने के बाद नाले की सफाई अब ढंग से नहीं करायी जा सकती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










