आज तेज हवा पर सवार होकर आयेगी बारिश !

Updated at :21 Jun 2016 7:53 AM
विज्ञापन
आज तेज हवा पर सवार होकर आयेगी बारिश !

गया: सूबे में मॉनसून का आगमन हो चुका है. अब जिलों में पहुंचने की बारी है. मौसम विभाग की मानें, तो आज गया में मॉनसून की पहली बारिश हो सकती है. और, बारिश अकेली नहीं आयेगी, बल्कि तेज हवा व गरज के साथ धमकेगी. हालांकि, साेमवार काे तेज धूप व गरमी से लोग बेहाल रहे. […]

विज्ञापन
गया: सूबे में मॉनसून का आगमन हो चुका है. अब जिलों में पहुंचने की बारी है. मौसम विभाग की मानें, तो आज गया में मॉनसून की पहली बारिश हो सकती है. और, बारिश अकेली नहीं आयेगी, बल्कि तेज हवा व गरज के साथ धमकेगी. हालांकि, साेमवार काे तेज धूप व गरमी से लोग बेहाल रहे. आसमान बिल्कुल साफ रहा.

पर, मौसम तो कभी भी बदल सकता माैसम विज्ञान केंद्र, पटना, के निदेशक आशीष कुमार सेन ने बताया कि गया की सीमा में भी मंगलवार तक मॉनसून प्रवेश कर जायेगा. हालांकि, फिलहाल मॉनसून कमजोर है, पर तीन दिन बाद मॉनसून पूरी तरह छा जायेगा और आंधी के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है. मंगलवार काे तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. बुधवार काे धूप-छांव के बीच हवा के झाेंके के साथ बारिश हाे सकती है. 23 जून से लगातार तीन-चार दिनाें तक बारिश की संभावना है.

तापमान का हिसाब-किताब
दाे दिन पहले नीचे आया तापमान फिर ऊपर चढ़ गया है. साेमवार काे अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रविवार को अधिकतम 38.0 डिग्री व न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. शनिवार काे अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 27.9 डिग्री, शुक्रवार काे अधिकतम पारा 35.5 डिग्री व न्यूनतम 24.7 डिग्री, गुरुवार को अधिकतम 35.5 व न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया था. बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह आठ बजे तक 10.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन