मानपुर से 70 लीटर शराब के साथ सात हिरासत में
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Jun 2016 7:46 AM
विज्ञापन

मानपुर: बुनियादगंज थाने की पुलिस ने सोमवार को खांजहांपुर सूर्यपोखरा महादलित टोले में छापेमारी कर 70 लीटर महुआ शराब के साथ सात लोगों को हिरासत में लिया. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सूर्यपोखरा महादलित टोले में सात घरों मेंं छापेमारी की गयी. इन घरों से 70 लीटर शराब जब्त की गयी. छापेमारी के दौरान […]
विज्ञापन
मानपुर: बुनियादगंज थाने की पुलिस ने सोमवार को खांजहांपुर सूर्यपोखरा महादलित टोले में छापेमारी कर 70 लीटर महुआ शराब के साथ सात लोगों को हिरासत में लिया. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सूर्यपोखरा महादलित टोले में सात घरों मेंं छापेमारी की गयी. इन घरों से 70 लीटर शराब जब्त की गयी.
छापेमारी के दौरान शराब निर्माण करनेवाले उपकरण, साइकिल के अलावा महिला व पुरुष समेत सात धंधेबाज हिरासत में लिये गये. इनमें महेंद्र मांझी, पांडेय मांझी, गोपाल चौधरी, रेशमा देवी, ममता देवी, मुन्नी कुमारी व गौरी देवी हैं. सभी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा. छापेमारी दल में खिजरसराय के सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र प्रसाद, दारोगा गुफरान अहमद, मनोज कुमार, बीएन दास व महिला व पुरुष पुलिस बल शामिल था.
डोभी >> शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर डोभी थाने के मनसाडीह गांव से राम ईश्वर मंडल को चार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने राम ईश्वर मंडल को जेल भेज दिया.
डुमरिया >>12 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
मैगरा थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव से रविवार को 12 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार भरत भुइंया को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. इस संंबंध में एसआइ सुरेश पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










