रेडिमेड दुकान पर चोरों का धावा, ले गये कपड़े व पैसे
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 8:19 AM
बोधगया. नोड-वन के पास स्थित एक रेडिमेड दुकान का सोमवार की देर रात ताला तोड़ कर चोरों ने 13 हजार रुपये व कपड़ों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी होते ही मंगलवार को बोधगया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि दुकानदार मोहम्मद अफराेज […]
बोधगया. नोड-वन के पास स्थित एक रेडिमेड दुकान का सोमवार की देर रात ताला तोड़ कर चोरों ने 13 हजार रुपये व कपड़ों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी होते ही मंगलवार को बोधगया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि दुकानदार मोहम्मद अफराेज आलम की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
इधर, बोधगया इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद चोरी का मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. दुकान के शटर में लगाये गये सेफ्टी लॉक पर प्रहार करने से जो निशान बने हैं, उससे स्पष्ट है कि किसी व्यक्ति ने दुकान के अंदर से उस पर प्रहार किया है. अब सवाल है कि जब चोर दुकान के बाहर से ताला तोड़ रहे थे, तो फिर दुकान के अंदर से प्रहार करके सेफ्टी लॉक को कैसे तोड़ा गया.
इंस्पेक्टर ने बताया कि इस बिंदु पर दुकानदार मोहम्मद अफरोज से सवाल किया गया, तो वह जवाब ही नहीं दे पा रहा है. सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










