दादर में मिला 240 सेंटीमीटर लंबा सूर्यस्तंभ

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 6:48 AM

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल) : गोह प्रखंड के दादर गांव में रविवार को सूर्यस्तंभ का एक बड़ा टुकड़ा मिला. इसकी लंबाई 240 सेंटीमीटर व परिधि 150 सेंटीमीटर है. इसके मिलते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया. ग्रामीण वेंकटेश शर्मा के नेतृत्व में प्रमोद शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, मनोज शर्मा, अर्जुन साव, रामाधार राम, नारायण शर्मा, शिवमंगल […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल) : गोह प्रखंड के दादर गांव में रविवार को सूर्यस्तंभ का एक बड़ा टुकड़ा मिला. इसकी लंबाई 240 सेंटीमीटर व परिधि 150 सेंटीमीटर है. इसके मिलते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया. ग्रामीण वेंकटेश शर्मा के नेतृत्व में प्रमोद शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, मनोज शर्मा, अर्जुन साव, रामाधार राम, नारायण शर्मा, शिवमंगल शर्मा, सुनीलदत्त शर्मा व राकेश शर्मा इसे खींच कर मूल स्थान पर ले गये. इस पोखरे में ही दूसरे स्थान पर जमीन में धंसा हुआ सूर्य स्तंभ दो साल पूर्व मिला था. उसी स्थान पर इस टुकड़े को भी रखा गया है. समाजिक कार्यकर्ता वेंकटेश शर्मा व विवेकानंद

मिश्र ने बताया कि 10 जून, 2014 के बाद से अब तक कई लोग इसे देखने गांव पहुंचे. आइएएस अखिलेश पांडेय भी देखने आये थे. अखिल भारतीय मंदिर जीर्णोद्धार कमेटी के अध्यक्ष संत सुब्रह्ममनियम भारती को नाले ने भी इसकी यात्रा की और इसे अदभूत और तेजस्वी बताते हुए इस प्रस्तर स्तंभ को सत्ययुग कालीन बताया था. आगामी 14 जून को इस मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ वेंकटेश शर्मा जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती से मिलेंगे. उनके आशीर्वाद के बाद उनके निर्देशानुसार स्तंभ की पूजा अर्चना की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन