बादल छायेंगे आज पर, बरसेंगे परसों
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 6:48 AM
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी गया : मौसम के करवट लेने का वक्त आ गया है. कमोबेश इसका आगाज भी हो गया है. चार दिन पहले भी बारिश हुई थी और मौसम में नरमी आयी थी. एक बार फिर रविवार की शाम तेज हवा चली. छिटपुट बादल भी छाये रहे. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक […]
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी
गया : मौसम के करवट लेने का वक्त आ गया है. कमोबेश इसका आगाज भी हो गया है. चार दिन पहले भी बारिश हुई थी और मौसम में नरमी आयी थी. एक बार फिर रविवार की शाम तेज हवा चली. छिटपुट बादल भी छाये रहे. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक आशीष कुमार सेन ने बताया कि साेमवार व मंगलवार काे आसमान में छिटपुट बादल छाये रहने की उम्मीद है. बुधवार व गुरुवार काे आंधी के साथ बारिश हाेने की उम्मीद है. इसके बाद शुक्रवार व शनिवार काे तेज हवा चल सकती है. हो सकता है कि छिटपुट बारिश भी हाे जाये.
तापमान का हिसाब-किताब: रविवार काे गया का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. शनिवार काे अधिकतम पारा 44.3 डिग्री व न्यूनतम पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शुक्रवार काे गया का अधिकतम पारा 40.5 डिग्री व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. गुरुवार काे भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम पारा 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था. पिछले चार दिनाें से गया का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रह रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम हाे, ताे गरमी ज्यादा हाेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










