गेवालबिगहा में बंद पड़े घर पर चोरों का धावा, लाखों की चोरी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 8:33 AM

विज्ञापन

गया: गेवालबिगहा, मुन्नी मसजिद से थोड़ी दूर हनुमान मंदिर की पासवाली गली में एक बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने मंगलवार की रात लाखों रुपये के माल उड़ा लिये. गेवालबिगहा के किसी छोटू यादव के मकान में किराये पर फ्लैट लेकर रहनेवाले फैजाबाद (यूपी) के बीजों के व्यवसायी राजेश मौर्य के बंद कमरों […]

विज्ञापन
गया: गेवालबिगहा, मुन्नी मसजिद से थोड़ी दूर हनुमान मंदिर की पासवाली गली में एक बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने मंगलवार की रात लाखों रुपये के माल उड़ा लिये. गेवालबिगहा के किसी छोटू यादव के मकान में किराये पर फ्लैट लेकर रहनेवाले फैजाबाद (यूपी) के बीजों के व्यवसायी राजेश मौर्य के बंद कमरों से चोरों ने करीब डेढ़ लाख के जेवर, 40 हजार रुपये कैश व पीतल के बरतन आदि की चोरी कर ली. एक तल्ले के मकान के पिछले हिस्से में दूसरे किरायेदार भी रहते हैं, पर उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी.
जानकारी के अनुसार, परिवार के साथ गया में रहनेवाले राजेश मौर्य की शनिवार को फैजाबाद में ही मौत गयी थी. पति की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी राधा मौर्य घर में ताला बंद कर दो बेटियां व दो बेटों के साथ फैजाबाद चली गयी थीं. इस बीच मंगलवार की रात में चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी कर ली.

पता चला है कि राजेश मौर्य की बड़ी बेटी की शादी अगले वर्ष होनी है, इस कारण जेवर व बरतन आदि की खरीदारी हो रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की व पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद मामला दर्ज करने की बात कही. फिलहाल, राधा मौर्य फैजाबाद में हैं व गुरुवार तक गया पहुंचने की उम्मीद है. तब तक मकान मालिक व पड़ोसियों की देखरेख में कमरे के अन्य सामान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन