खिजरसराय में नक्सली हमला, लेवी नहीं दी, तो दो वाहनों को फूंका
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2016 8:26 AM
खिजरसराय: गया जिले के बेलागंज प्रखंड की सीमा पर स्थित देवगांव के बीच नदी में सोमवार की रात सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों को नक्सलियों ने फूंक दिया. पता चला है कि ठेकेदार से प्रोजेक्ट की कुल राशि के 30 प्रतिशत लेवी के रूप में नहीं मिलने पर दोनों वाहनों पोकलेन मशीन व एक […]
खिजरसराय: गया जिले के बेलागंज प्रखंड की सीमा पर स्थित देवगांव के बीच नदी में सोमवार की रात सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों को नक्सलियों ने फूंक दिया. पता चला है कि ठेकेदार से प्रोजेक्ट की कुल राशि के 30 प्रतिशत लेवी के रूप में नहीं मिलने पर दोनों वाहनों पोकलेन मशीन व एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया. इस घटना से आसपास के इलाके व जिले के ठेकेदार बिरादरी में दहशत है.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 11 बजे नदी में फंसे एक ट्रक को पोकलेन मशीन की मदद से निकालने की कोशिश की जा रही थी. इसी बीच, हथियारबंद करीब सात की संख्या में नक्सली मौके पर पहुंचे व माैलागंज गांव के रहनेवाले मुंशी अशोक कुमार की पिटाई करने लगे. इस दौरान कुछ हथियारबंद नक्सलियों ने पास खड़े वाहनों से तेल निकाल कर पोकलेन मशीन व एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया. नक्सली जाते वक्त मौके पर एक परचा भी छोड़ गये. परचे पर बेस्ट लिंक कंपनी से लेवी नहीं मिलना घटना का कारण बताया गया है. परचे में लिखा गया है कि विगत वर्ष की लेवी की 30 प्रतिशत राशि अब तक नहीं मिली है. इसके विरोध में इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना के बाद बेलागंज व खिजरसराय की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही.
बाद में सूचना मिलने पर नीमचक बथानी डीएसपी विद्यासागर ने मामले की छानबीन की. बेस्ट लिंक कंपनी के आत्माराम उपाध्याय ने बताया कि मिट्टी भराई का काम चल रहा था. इस कार्य के दौरान एक ट्रक फंस गया. उसे पोकलेन की सहायता से निकाला जा रहा था. नक्सली आये और मशीन व ट्रक को फूंक डाला. नक्सलियाें ने एक परचा भी छाेड़ा है, जिसमें 30 प्रतिशत लेवी नहीं देने की वजह से घटना को अंजाम देने की बात लिखी गयी है. जला हुआ ट्रक कोडरमा के जोगिया टीला का है. घटना की छानबीन में एएसपी ग्रामीण बलिराम चौधरी भी जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










