एमएलसी मनोरमा व टेनी यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 8:54 AM
विज्ञापन
गया: आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव के चचेरे भाई टेनी यादव की तरफ से गुरुवार को दाखिल जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. एसीजेएम (चतुर्थ) ओमसागर की अदालत में गुरुवार को टेनी यादव को जमानत देने की अर्जी दी गयी थी. इस पर कोर्ट ने कहा कि इस बारे में शुक्रवार […]
विज्ञापन
गया: आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव के चचेरे भाई टेनी यादव की तरफ से गुरुवार को दाखिल जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. एसीजेएम (चतुर्थ) ओमसागर की अदालत में गुरुवार को टेनी यादव को जमानत देने की अर्जी दी गयी थी.
इस पर कोर्ट ने कहा कि इस बारे में शुक्रवार को सुनवाई की जायेगी. उधर, घर में शराब बरामद होने के मामले में फंसी एमएलसी मनोरमा देवी की जमानत को लेकर जिला जज द्वारा मांगी गयी केस डायरी व निचली अदालत की रिपोर्ट भी जिला जज के कोर्ट को गुरुवार को उपलब्ध करा दी गयी. अब मनोरमा देवी की जमानत याचिका पर भी शुक्रवार को ही सुनवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










