भारी पड़ा बेटे को पीटने से बचाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 8:52 AM
इमामगंज/बांकेबाजार: इमामगंज प्रखंड में गुरुवार काे नाैवें चरण के मतदान के दाैरान प्रखंड के यमुना गांव स्थित बूथ संख्या-123 पर वृद्ध व लाचार पिता को वोट दिलाने आये एक युवक की बोगस वोटिंग का आरोप लगा कर मौजूद दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) ने पिटाई कर दी. बेटे को पिटता देख वृद्ध बाप सीताराम सिंह उर्फ कैलू सिंह […]
आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में वृद्ध के परिजनों अनिल सिंह, अशोक सिंह, भरत सिंह, अकलू सिंह व मनोज सिंह ने बताया कि यमुना गांव के रहनेवाले 70 वर्षीय सीताराम सिंह अपने बेटे विवेक कुमार सिंह के साथ मतदान केंद्र संख्या-123 पर मतदान करने के लिए पहुंचे. मतदान केंद्र पर बाप-बेटे के पहुंचते ही मजिस्ट्रेट ने यह कहते हुए विवेक की पिटाई करनी शुरू कर दी कि वह बोगस वोटिंग के लिए आया है, जबकि वह बार-बार कहता रहा कि वह लाचार पिता को वोट दिलवाने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










