व्यावसायिक पाठ्यक्रम की वर्तमान स्टेटस से सरकार को कराया जायेगा अवगत, वोकेशनल सेल की बैठक आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 9:45 AM
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय (एमयू) मुख्यालय व उसके अधीन आनेवाले कॉलेजों में चलाये जा रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (वोकेशनल कोर्स) को और सुदृढ़ व नियमों में एकरूपता लाने के लिए कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक द्वारा गठित वोकेशनल सेल की पहली बैठक बुधवार को होगी. इसकी अध्यक्षता वोकेशनल सेल के को-ऑर्डिनेटर (बीडी कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर […]
इसकी अध्यक्षता वोकेशनल सेल के को-ऑर्डिनेटर (बीडी कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर इंचार्ज) डॉ बीएन ओझा करेंगे. साथ ही वोकेशनल सेल के सदस्य सचिव एमयू के सीसीडीसी प्रो उपेंद्र नाथ वर्मा, टीपीएस कॉलेज पटना के प्राचार्य डॉ तपन कुमार शांडिल्य, कॉमर्स कॉलेज पटना के प्राचार्य प्रो बबन सिंह, एएन कॉलेज पटना के पूर्व प्रोफेसर इंचार्ज डॉ ललन सिंह व गया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्रीकांत शर्मा बैठक में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, वोकेशनल सेल की बैठक में एमयू के इंचार्ज (मीटिंग सेक्शन) डॉ शैलेंद्र कुमार, गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ शमसुल इस्लाम व डॉ ओमप्रकाश सिंह को भी बुलाया गया है़ इनके भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










