महाबोधि होटल में 30 से सिखायी जायेगी स्वीमिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 9:45 AM
विज्ञापन
बोधगया: गया-डोभी रोड पर टेकुना फॉर्म (बीएमपी कैंप-तीन) के पास स्थित महाबोधि होटल में 30 मई से एक पखवारे के लिए स्वीमिंग क्लासेज शुरू होंगे. होटल के मार्केटिंग हेड श्याम सुंदर ने मंगलवार को होटल में ही आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 15 जून तक चलाये जानेवाले स्वीमिंग क्लासेज के लिए स्पेशल ट्रेनर की तैनाती […]
विज्ञापन
बोधगया: गया-डोभी रोड पर टेकुना फॉर्म (बीएमपी कैंप-तीन) के पास स्थित महाबोधि होटल में 30 मई से एक पखवारे के लिए स्वीमिंग क्लासेज शुरू होंगे. होटल के मार्केटिंग हेड श्याम सुंदर ने मंगलवार को होटल में ही आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 15 जून तक चलाये जानेवाले स्वीमिंग क्लासेज के लिए स्पेशल ट्रेनर की तैनाती की गयी है.
इसमें शामिल होनेवाले बच्चों को तीन घंटे तक स्वीमिंग से संबंधित गुर सिखाये जायेंगे. प्रतिदिन दो शिफ्टों यानी मॉर्निंग व इवनिंग में स्वीमिंग क्लासेज चलाये जायेंगे. इस मौके पर महाबोधि होटल के जनरल मैनेजर नीरज कुमार सिन्हा व सहायक जनरल मैनेजर सुभाष विश्वास भी मौजूद थे.
कैंप में शामिल हुए बच्चे
महाबोधि होटल के मार्केटिंग हेड श्याम सुंदर ने बताया कि उनके होटल में 23 से 28 मई तक आयोजित समर कैंप में तक्षशिला स्कूल के 70 स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं. उन बच्चों को प्रतिदिन तीन घंटे तक एजुकेशनल प्रोग्राम के अलावा स्वीमिंग की भी सुविधा प्रदान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










