इमामगंज में 65 व गुरारू में 49 पैट्रोलिंग पार्टियां रहेंगी तैनात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 9:44 AM
गया: नक्सलग्रस्त इमामगंज व गुरारू में गुरुवार को होनेवाले नौवें चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. मतदाताओं को किसी प्रकार का डर दिखाने या बूथों तक आने से रोकने वाले तत्वों पर लगाम कसने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके तहत इमामगंज क्षेत्र में 65 व गुरारू […]
इसके तहत इमामगंज क्षेत्र में 65 व गुरारू प्रखंड क्षेत्र में 49 पैट्रोलिंग कम कलेक्टिव पार्टियों (पीसीसीपी) की तैनाती की गयी है. ये सभी मतदान के दौरान क्षेत्र में गश्ती करते रहेंगे व मतदान को भयमुक्त संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायेंगे. गुरुवार को होनेवाले चुनाव को लेकर की गयी तैयारियों के बारे में एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि मतदाताओं को बगैर किसी भय व दबाव के वोट करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










