15 दिनों में मिले दुकानदारों को आइकार्ड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2016 8:29 AM

विज्ञापन

गया : टाउन वेंडिंग कमेटी की शनिवार को नगर निगम सभागार में बैठक की गयी. नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि नासवी संस्था ने शहर के विभिन्न इलाकों से फुटपाथ दुकानदारों की सूची तैयार की है. इनमें संस्था ने 3800 ऐसे लोगों का चयन किया है, जो फुटपाथ पर दुकान चलाते हैं. श्री कुमार […]

विज्ञापन

गया : टाउन वेंडिंग कमेटी की शनिवार को नगर निगम सभागार में बैठक की गयी. नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि नासवी संस्था ने शहर के विभिन्न इलाकों से फुटपाथ दुकानदारों की सूची तैयार की है. इनमें संस्था ने 3800 ऐसे लोगों का चयन किया है, जो फुटपाथ पर दुकान चलाते हैं.

श्री कुमार ने बैठक में मौजूद संस्था के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर सभी दुकानदारों को परिचय पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी कर लें. इसके साथ ही मार्केट शाखा प्रभारी को आदेश दिया गया कि शहर में खाली पड़ी निगम की जमीन की सूची संस्था को उपलब्ध करायें, ताकि वेडिंग जोन चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी की जाये.

बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संजय सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी कमलाकांत प्रसाद, सिटी मैनेजर सुरेंद्र राम, सिटी मिशन मैनेजर सुमन कुमार, साहिल राज, सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव गाेवर्द्धन प्रसाद वर्णवाल, अध्यक्ष हरिप्रकाश केजरीवाल, नासवी संस्था प्रभारी अंजना शुक्ला, फुटपाथी दुकानदार संघ के मोहम्मद तसलीम, नंदकिशोर भारती, सुरेंद्र राव, अमरजीत गिरि व अनिल चंद्रवंशी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन