बिहार : गया में बस पलटी, 4 बरातियों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 8:55 PM
गया : बिहारमें गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के जम्हेता से बरातियों को लेकर लौट रही एक सिटी राइड बस टायर फटने गया-गोह मार्ग पर बेदौली व जैतिया गांव के बीच सड़क के किनारे गड्ढे में पलटी गयी. हादसे में बस में सवार करीब 50 बरातियों में से चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि […]
गया : बिहारमें गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के जम्हेता से बरातियों को लेकर लौट रही एक सिटी राइड बस टायर फटने गया-गोह मार्ग पर बेदौली व जैतिया गांव के बीच सड़क के किनारे गड्ढे में पलटी गयी. हादसे में बस में सवार करीब 50 बरातियों में से चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों का कोंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
हमारे प्रतिनिधि के अनुसार प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के भुरकुंडा टोला सिंदुरिया गांव से मोहन लाल के बेटे की बरात सिटी राइड बस फतेहपुर प्रखंड के जम्हेता गांव गयी थी. शनिवार को लौटने के दौरान गया-गोह मार्ग पर बेदौली व जैतिया बीच बस के आगे का एक टायर ब्लास्ट कर गया. टायर फटते ही ड्राइवर बस से कूद गया.
इसके बाद बस सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गयी. हादसे मेंचार बरातियों की मौत हो गयी, जबकि 20 से अधिक बराती घायल हो गये. बस पलटते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गये और घायलों को कोंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहीं, शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया है.साथ ही सभी के परिजनों को सूचना दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










