बच्चों की उपस्थिति कम देख कर भड़के डीएम

Updated:
विज्ञापन

शेरघाटी/आमस: जिलाधिकारी कुमार रवि ने मंगलवार को बिहारीबिगहा आंगनबाड़ी केंद्र व मध्य विद्यालय बलियारी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम देख कर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने केंद्र का संचालन समय से करने का निर्देश दिया. बच्चों ने डीएम को लाल टमाटर खायेंगे, लाल लाल हो जायेंगे, […]

विज्ञापन
शेरघाटी/आमस: जिलाधिकारी कुमार रवि ने मंगलवार को बिहारीबिगहा आंगनबाड़ी केंद्र व मध्य विद्यालय बलियारी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम देख कर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने केंद्र का संचालन समय से करने का निर्देश दिया.

बच्चों ने डीएम को लाल टमाटर खायेंगे, लाल लाल हो जायेंगे, मां मेरा नाम लिखा दो आंगनबाड़ी जायेंगें, कविता सुनायी. इस दौरान सेविका ने पानी व शौचालय की समस्या से डीएम को अवगत कराया. डीएम ने मध्य विद्यालय बलियारी का भी जायजा लिया. उन्होंने नामांकन, बच्चों की उपस्थिति, साफ–सफाई आदि के बारे में विस्तार पूर्वक हेडमास्टर मुरारी दास से पूछताछ की. उसी समय बच्चों को एमडीएम परोसा जा रहा थी. डीएम ने बच्चों से एमडीएम के बारे में पूछा.

उन्होंने हेडमास्टर को साफ–सफाई बनाये रखने व नियमित रूप से वर्गों का संचालन करने का निर्देश दिया. डीएम ने समय पर स्कूल खोलने व बंद करने का निर्देश दिया. इस मौके पर एसडीओ ज्योति कुमार आदि भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन