इमामगंज में युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

इमामगंज: गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के बनदोहरी गांव में शुक्रवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने श्रवण दास नामक एक युवक की सिर में एक गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक डुमरिया थाना क्षेत्र के सलैयाटांड़ का रहनेवाला था. वह दो दिन पहले ही अपनी बहन के घर छोटकी करासन गांव आया […]

विज्ञापन
इमामगंज: गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के बनदोहरी गांव में शुक्रवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने श्रवण दास नामक एक युवक की सिर में एक गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक डुमरिया थाना क्षेत्र के सलैयाटांड़ का रहनेवाला था. वह दो दिन पहले ही अपनी बहन के घर छोटकी करासन गांव आया था. इसी गांव में मृतक का ननिहाल भी है.

ममेरे भाई दिनेश दास ने बताया-‘मेरे साथ खाना खाने के बाद श्रवण दास यह कहते हुए घर से निकला कि वह इमामगंज अपने फुआ के घर जा रहा है. इसके बाद मैं अपनी बेटी कोे ससुराल (रोशनगंज) भेजने की तैयारी में लग गया. कुछ देर के बाद पता चला कि अपराधियों ने श्रवण दास की गोली मार कर हत्या कर दी है.’ श्रवण की भाभी लालती देवी ने बताया कि उनलोगों को घटना की सूचना परिजनों द्वारा मोबाइल पर दी गयी, तो दौड़े–दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनके देवर श्रवण दास की मौत हो गयी थी.

घटना की सूचना पाकर पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर इमामगंज डीएसपी नंदकिशोर रजक, सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार झा व इमामगंज केप्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. अभी तक श्रवण की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद श्रवण के परिजनो का रो–रो कर बुरा हाल है. पत्नी रीता देवी उसके शव से लिपट कर बार-बार बेहोश हो रही थी. उसकी गोतनी चेहरे पर पानी डाल कर रीता को होश में ला रही थी.
15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था श्रवण : डीएसपी ने बताया कि श्रवण दास अापराधिक चरित्र का था. वह 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था. पुलिस हत्या के कारणों व दोषियों का पता लगा रही है. कोठी थानाध्यक्ष मो क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले मेें श्रवण दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. आमस थानाध्यक्ष मो साजिद हुसैन ने बताया कि कांड संख्या 97/15 व 34 /16 (लूटकांड) में श्रवण पर मामला दर्ज था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन