शहर को 30 बसों की सौगात
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुशखबरी. गया से कई जिलों के लिए रिंग बस सेवा शुरू परिवहन विभाग अपनी लुंज-पुंज व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अग्रसर दिख रहा है. विभाग ने जनता के बीच फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू अरबन मिशन के तहत मिलीं 30 बसों को गया जिले के आसपास के प्रमुख […]
विज्ञापन
खुशखबरी. गया से कई जिलों के लिए रिंग बस सेवा शुरू
परिवहन विभाग अपनी लुंज-पुंज व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अग्रसर दिख रहा है. विभाग ने जनता के बीच फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू अरबन मिशन के तहत मिलीं 30 बसों को गया जिले के आसपास के प्रमुख स्थानों व दूसरे जिलों की सड़कों पर बुधवार को उतारा.
इसके बाद जल्द ही शहर में भी नगर
बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है. लेकिन, यह तो आनेवाले दिनों में ही पता चल सकेगा कि नयी बसें विभाग की आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं या सिरदर्द ? ऐसे भी विभाग के लिए बस डिपो के बाहर से प्राइवेट गाड़ियों का परिचालन पहले से ही सिरदर्द बना हुआ है.
गया : परिवहन विभाग की तरफ से बुधवार को 30 नयी बसों (रिंग बस सेवा) का परिचालन जिले के विभिन्न इलाकों के अलावा नवादा, जहानाबाद, अरवल व औरंगाबाद के कुछ स्थानों के लिए शुरू करा दिया गया. इस मौके पर उपसमाहर्त्ता विजय कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा अगर यह बस सेवा को सही ढंग से चलाया जाता है, तो आनेवाले दिनों में जल्द ही डीलक्स व अन्य लग्जरी बसें भी सरकार की तरफ से विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा.
जल्द ही गया शहर में नगर बस सेवा का शुभारंभ किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में रिंग बस सेवा की शुरुआत हुई है. परिवहन विभाग को इस सेवा में सफलता दिलाने के लिए सभी संबंधित विभाग सहयोग करेंगे. जल्द ही बस डिपो में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठाये जायेंगे. इस मौके पर बस डिपो प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव, डीटीओ, एमवीआइ व आरटीओ कार्यालयों के अधिकारी मौजूद थे.
मशीन से मिलेगा बस का टिकट
रिंग बसों में यात्रियों को इ-टिकटिंग मशीन से टिकट दिये जायेंगे. इससे कोई भी कंडक्टर अब यात्रियों से अधिक किराया नहीं मांग सकेगा. जानकारी के अनुसार, आनन-फानन में रिंग बस सेवा को शुरू कराया गया. पहले दिन जानकारी के अभाव में बसों में यात्रियों की कम दिखी. लेकिन, परिवहन विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि यह सेवा सफल साबित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










