पिता की हत्या का बदला युवक की ली जान!
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया/कोंच/गुरारू: जिले के कोंच थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबिगहा (बिकनबिगहा) में एक बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या के प्रतिशोध में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक हत्यारे के पिता की हत्या का आरोपित था अौर कुछ दिन पहले ही जेल से […]
विज्ञापन
गया/कोंच/गुरारू: जिले के कोंच थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबिगहा (बिकनबिगहा) में एक बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या के प्रतिशोध में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक हत्यारे के पिता की हत्या का आरोपित था अौर कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था. मारे गये व्यक्ति की पहचान लक्ष्मणबिगहा (बिकनबिगहा) के 45 वर्षीय राजेंद्र यादव के रूप में हुई है. घटना गुरारू-अहियापुर रोड में करमा गांव के समीप की ह़ै. सूचना पर पहुंची कोंच थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन के बाद हत्यारे की टोह में छापेमारी शुरू कर दी. वैसे इस घटना में काैन-कौन और कितने लोग शामिल हैं, यह स्पष्ट होना अभी बाकी है.
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात राजेंद्र यादव व दो अन्य लोग गुरारू से अपने गांव लौट रहे थे. तीनों अलग-अलग साइकिलों पर सवार थे. इसी दौरान गुरारू-अहियापुर रोड में करमा गांव के समीप पहले से घात लगाये लोगों ने राजेंद्र यादव की साइकिल रोक ली व सड़क के किनारे ले जाकर उसके सीने व कनपट्टी में दो गोलियां मार दीं. गोली लगने के बाद राजेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके साथ रहे बाकी दोनों लोगों ने भाग कर घटना की सूचना गांववालों को दी.
इस संबंध में टिकारी डीएसपी मनीष कुमार ने बताया है कि मृतक राजेंद्र यादव अपने पड़ोसी शिवदयाल यादव की हत्या में नामजद आरोपित था और हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था. उनके मुताबिक प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि शिवदयाल यादव के पुत्र अनिल यादव ने अपने पिता की हत्या के प्रतिशोध में राजेंद्र यादव की जान ली है. हालांकि, अभी मामले की छानबीन जारी है और पक्के तौर पर हत्यारे की पहचान अभी होने को बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










