छोटकी डेल्हा से खून लगी जींस बरामद
गया: मानपुर के पटवाटोली में विगत बुधवार को गार्ड की हत्या कर 11 लाख रुपये लुटने के मामले में पुलिस ने छोटकी डेल्हा से कारू सिंह के घर से खून लगा जींस (पैंट) बरामद किया है. इस घटना में कारू सिंह नाम के एक व्यक्ति का भी नाम आ रहा था. पुलिस ने उसके घर […]
इसमें यह पता लगाया जायेगा कि बुधवार की दोपहर पटवाटोली में एटीएम में रुपये डालने जाते वक्त गार्ड नरेश पांडेय की हत्या के बाद घटना स्थल से एकत्र किये गये खून व कारू सिंह के जिंस पर लगे खून एक ही व्यक्ति का है या नहीं.
इसके बाद पुलिस के पास कारू सिंह के खिलाफ अहम सबूत हाथ लग जायेगा. हालांकि, छापेमारी में कारू सिंह अपने घर पर नहीं मिला. पर, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि कारू सिंह के छोटकी डेल्हा स्थित घर से बरामद खून लगे जिंस को एफएसएल की टीम जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










