फाजली चले गये पर निदा हमारे बीच ही हैं : अहमद
गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के गया कैंपस में साेमवार काे हिंदी व उर्दू के प्रसिद्ध कवि व शायर निदा फाजली की श्रद्धांजलि सभा मनायी गयी. भारतीय फाषा केंद्र (उर्दू) के सहायक प्राध्यापक डॉ अहमद कफील ने इस माैके पर कहा कि निदा फाजली का निधन आठ फरवरी काे हाे गया. वह हमारे देश […]
सभा की शुरुआत डॉ प्रणव कुमार ने निदा की गजल-‘तनहा-तनहा दुख झेलेंगे, महफिल-महफिल गायेंगे…’ भारतीय भाषा केंद्र के अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार पाठक, सहायक प्राध्यापक डॉ कर्मानंद आर्य ने कहा कि निदा ने गजलाें काे जिस भाषा में प्रस्तुत किया. वह आमजन की भाषा रही. डॉ याेगेश प्रताप शेखर ने उन्हें मासूमियत का शायर बताया. डॉ अनुज लुगुन ने उन्हें मानवता का डाकिया बताया. सभा का संचालन डॉ शांति भूषण ने किया. इस माैके पर डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ अंबरीश गाैतम, डॉ अहसान राशिद, डॉ ऋचा व डॉ परिजात के अलावा छात्र-छात्राआें ने अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










